Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ड्यूटी के दौरान CISF जवान ने खुद को मारी गोली

 ड्यूटी के दौरान CISF जवान ने खुद को मारी गोली, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

28 Mar 2024

 ड्यूटी के दौरान CISF जवान ने खुद को मारी गोली

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मॉर्निंग रूटिंग के दौरान एयरपोर्ट पर तैनात सभी जवान गोली की आवाज सुनकर अलर्ट हो गए। इसके बाद जब सभी घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने वहां अपने साथी जवान को खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरा हुआ पाया।

जवान को तत्काल पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन, उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान की पहचान सी विष्णु (25) के रूप में हुई है। वह 2022 में सीआईएसएफ में भर्ती हुआ था।

वह मूल रूप से तेलंगाना का रहने वाला था। इस घटना के बाद एयरपोर्ट परिसर पर स्थिति तनावग्रस्त है। सीआईएसफ के शीर्ष अधिकारी स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल पर पहुंचे।

फिलहाल, इस आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने खुदकुशी क्यों की है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News